EPDS बिहार राशन कार्ड सूची

भारत देश में जब से डिजिटल इंडिया प्रोग्राम की शुरुवात हुई है, तब से देश के हर राज्य में सभी सरकारी सुविधाओं को धीरे धीरे ऑनलाइन कर दिया जा रहा है, जिससे आम जनता को इसका लाभ आसानी से मिल सके। इसी तर्ज में बिहार राज्य में अब खाद्य एवं उपभोक्ता संरक्षण विभाग द्वारा राशन कार्ड की सभी सुविधा को ऑनलाइन पोर्टल द्वारा दिया जा रहा है। आज हम अपने इस आर्टिकल द्वारा आपको यह बतायेंगें कि आप ऑनलाइन पोर्टल में कैसे राशन कार्ड सूची में अपना नाम चेक कर सकते है, इसके साथ ही अगर नया राशन कार्ड बनवाना है या किसी सदस्य का नाम राशन कार्ड सूची में जुडवाना है तो भी आप घर बैठे इन्टरनेट के माध्यम से कर सकते है। पूरी जानकारी के लिए हमारे इस आर्टिकल को अंत तक ध्यान से पढ़े, ताकि EPDS पोर्टल से जुडी सारी जानकारी आपको अच्छे से मिल सके।

बिहार EPDS पोर्टल से जुडी जरुरी जानकारी –

नामEPDS पोर्टल
राज्यबिहार
फुल फॉर्मपब्लिक डिस्ट्रीब्यूशन सिस्टम
आधिकारिक पोर्टलhttp://epds।bihar।gov।in/
विभागखाद्य एवं उपभोक्ता संरक्षण विभाग
सुविधाएँऑनलाइन आवेदन, प्रिंट, चेक स्टेटस, एडिट जानकारी
टोल फ्री नंबर1800 – 3456 – 194

बिहार EPDS पोर्टल क्या है?

यह एक ऑनलाइन पोर्टल है, जो पब्लिक डिस्ट्रीब्यूशन सिस्टम है। इसे जन वितरण अन्न (JVA) सिस्टम भी कहा जाता है। इस पोर्टल में उन सभी योग्य लोगों के राशन कार्ड बनाये जाते है जो राष्ट्रीय खाद्य सुरक्षा अधिनियम के अंतर्गत आते है। इस पोर्टल में लोग नए राशन कार्ड के लिए आवेदन कर सकते है, इसके साथ ही अपने राशन कार्ड में अगर कोई बदलाव करवाना है तो भी इस पोर्टल के द्वारा हो सकता है। पोर्टल के द्वारा लोग राशन कार्ड में परिवार के किसी नए सदस्य का नाम भी जुड़वाँ सकते है, परिवार अलग होने पर राशन कार्ड अलग बनवा सकते है, किसी की मृत्यु हो जाने पर राशन कार्ड से उसका नाम भी हटवा सकते है। सरकार ने अलग अलग केटेगरी के राशन कार्ड जारी किये है, आप पोर्टल के द्वारा इसे बदलवा भी सकते है।

बिहार राशन कार्ड क्या है?

देश में आय के आधार पर सरकार लोगों को अलग अलग वर्ग में रखती है, जिसके आधार पर उन्हें राशन कार्ड बनवा कर दिया जाता है। राशन कार्ड जिसके पास रहता है, उसे अपने करीब की राशन दुकान से सस्ती दर पर अनाज (गेंहू, चावल, कैरोसिन, चीनी, दाल आदि) मिलता है। बिहार राज्य में भी सरकार यह सुविधा सभी नागरिकों को दे रही है, जिसके तहत राज्य का कोई भी नागरिक कभी भी अपना और परिवार का राशन कार्ड बनवाकर लाभ उठा सकता है।

राशन कार्ड के प्रकार (Types of Ration Card)?

सरकार द्वारा राशन कार्ड को मुख्यता तीन वर्गों में रखा गया है –

  • एपीएल राशन कार्ड – जो भी व्यक्ति गरीबी रेखा के उपर आता है, वो इस राशन कार्ड को बनवा सकता है। यह राशन कार्ड नारंगी रंग का होता है, जो राज्य का कोई भी व्यक्ति बनवा सकता है। इस राशन कार्ड बनवाने के लिए कोई आय सरकार ने निर्धारित नहीं की है।
  • बीपीएल राशन कार्ड – ये राशन कार्ड उनका बनता है जो गरीबी रेखा के नीचे आते है। जो भी परिवार की वार्षिक आय 10000 या उससे कम है वो इस कार्ड को बनवाकर लाभ उठा सकते है। यह लाल रंग का होता है।
  • एएवाय राशन कार्ड – जिनकी आर्थिक स्थिति बहुत ख़राब होती है वो इस राशन कार्ड को बनवाकर लाभ उठा सकते है। यह राशन कार्ड पीला रंग का होता है।

राशन कार्ड बनवाने के क्या लाभ है (Benefits of Ration Card)

  • राशन कार्ड देश का एक आधिकारिक पहचान पत्र है जो देश में कहीं पर भी पहचान पत्र के रूप में उपयोग हो सकता है।
  • जिसके पास भी राशन कार्ड होगा उसे सस्ती दर पर सरकार द्वारा अनाज मिलेगा।
  • अगर किसी इन्सान को अपना वोटर आईडी कार्ड बनवाना है, तो उसके लिए वो राशन कार्ड दिखाकर बनवा सकता है।
  • ड्राइविंग लाईसेंस बनवाने के लिए भी राशन कार्ड पहचान पत्र के रूप में कार्य करता है।
  • नया बिजली कनेक्शन लगवाने के लिए राशन कार्ड का उपयोग होता है।

राशन कार्ड बनवाने के लिए क्या दस्तावेज लगते है (Required documents)

नीचे हम आपको दस्तावेज की सूची बता रहे है जो आपको राशन कार्ड बनवाने समय लगेंगे –

  • बिहार राशन कार्ड बनवाने के लिए जरुरी है कि आप बिहार के मूल निवैस हो, इसके लिए आपके पास बिहार का मूल निवासी पत्र होना अनिवार्य है।
  • जिसका अपना राशन कार्ड बनवाना है उसके पास आधार कार्ड होना अनिवार्य है।
  • बैंक खाता पासबुक
  • धारक का आय प्रमाण पत्र
  • मोबाइल नंबर
  • पासपोर्ट साइज़ फोटो

बिहार राशन कार्ड सूची में अपना नाम ऑनलाइन कैसे चेक करें?

अगर आप बिहार राज्य के रहने वाले है और आप राशन कार्ड के पात्र है तो आप इस EPDS पोर्टल के द्वारा अपना नाम घर बैठे ऑनलाइन चेक कर सकते है। हम आपको इसकी पूरी प्रक्रिया यहाँ विस्तार से बताने जा रहे है –

  • बिहार राशन कार्ड जिलेवार सूची में अपना नाम चेक करने के लिए आपको सबसे पहले आधिकारिक साईट में जाना होगा।
  • इस लिंक पर क्लिक करते ही आपके सामने नया पेज ओपन होगा, अब यहाँ ड्राप डाउन बॉक्स में आपको जिलों की लिस्ट दिखाई देगी। इसमें आप अपने जिले का चयन करें।
  • अब आगे आपको ग्रामीण (Rural) या शहरी (Urban) विकल्प का चयन करना होगा।
  • अब नए पेज में आपको जिले के ब्लाक को चयन करने का विकल्प आएगा। आप अपने ब्लाक का चयन करे, इसके बाद अपने क्षेत्र की पंचायत, तहसील या कसबे का चयन करें।
  • अब आगे आपको अपने ग्राम का चयन करने का भी विकल्प दिखाई देगा।
  • यहाँ स्क्रीन पर आपको अपने आस पास की सभी राशन दुकान की सूची दिखाई देगी। आप अपनी राशन दुकान का चयन करें।
  • अब आपको उस पुरे क्षेत्र के सभी राशनकार्ड धारक के नाम की सूचि और राशन कार्ड नंबर दिखाई देगा।
  • आप अपने राशन कार्ड नंबर पर क्लिक कर इसकी विस्तार से जानकारी प्राप्त कर सकते है। आप इस राशन कार्ड का प्रिंट भी ऑनलाइन निकाल सकते है।

बिहार राशन कार्ड आवेदन स्थिति ऑनलाइन चेक करने की प्रक्रिया (Application Status)

आपने अगर नए राशन कार्ड के लिए आवेदन किया है तो आप इसकी वर्तमान स्थिति को ऑनलाइन चेक कर सकते है, इसकी निम्नलिखित प्रक्रिया है –

Step 1: सबसे पहले EPDS पोर्टल की आधिकारिक साईट में जाएँ, अब यहाँ उपर आपको Application Status चेक करने का विकल्प दिखाई देगा। इस पर क्लिक करें।

application status

Step 2: यहाँ नए पेज में आप अपने जिला, अनुमंडल का चयन करें। अब यहाँ आपको RTPS संख्या डालनी होगी।

Step 3: अब सबमिट बटन पर क्लिक करे, जिसके बाद राशन कार्ड आवेदन की वर्तमान स्थति आपको स्क्रीन पर दिखाई देगी।

राशन कार्ड का EPDS पोर्टल द्वारा ऑनलाइन प्रिंट कैसे निकालें (How to print Ration card through EPDS portal)

सबसे पहले आधिकारिक साईट में जाएँ, यहाँ आपको अपनी यूजर आईडी पासवर्ड डालना होगा।

login

इसके बाद आपको स्क्रीन पर दिखाई दे रहे कैप्चा कोड को डालकर लॉग इन करना होगा। जिसके बाद आप अपनी राशन कार्ड संख्या डाल उसे प्रिंट निकलवा सकते है।

FAQs

आज हमने अपने इस आर्टिकल में आपको बिहार EPDS पोर्टल और राशन कार्ड से जुडी सारी जानकारी विस्तार से दी है, अगर आपको यह आर्टिकल पसंद आया है तो आप कमेंट्स में हमे बताये, इस तरह के और आर्टिकल आप पढना चाहते है तो उसके लिए भी आप हमे लिख कर बता सकते है।